Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

महाराष्ट्र के सोलापुर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, पांच की मौत

घटना की सूचना मिलते ही मोहोल पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि पनवेल से 6 लोग कार से अक्कलकोट में देवदर्शन के लिए जा रहे थे।

18 Jan 2026

महाराष्ट्र के सोलापुर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, पांच की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में बीती रात एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकरा गई, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई, उसका इलाज मोहोल ग्रामीण अस्पताल में हो रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही मोहोल पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि पनवेल से 6 लोग कार से अक्कलकोट में देवदर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार पुणे-सोलापुर हाइवे पर मोहोल के पास देवडी पाटी इलाके में रात करीब एक बजे पहुंची तो कार चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में कार में ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई।

रविवार को तडक़े इस घटना की जानकारी मिलने पर मोहोल पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और कार से पांच लोगों के शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना में ज्योति जयदास टकले नामक महिला घायल अवस्था में कार में फंसी थीं, उन्हें तत्काल मोहोल के रूरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है।

इस घटना में मृतकों की पहचान माला रवि साल्वे (40) निवासी पंचशील नगर झुग्गी, अर्चना तुकाराम भंडारे (47), विशाल नरेंद्र भोसले (41), अमर पाटिल और आनंद माली के रुप में की गई है। इस घटना की छानबीन जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महाराष्ट्र के सोलापुर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, पांच
घटना की सूचना मिलते ही मोहोल पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने र





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News